इस रोमांटिक नज़ाकत शायरी कलेक्शन (Romantic Nazakat Shayari Collection) में लड़कियों की नज़ाकत से जुडी केवल रोमांटिक शायरी हैं जो की लड़की, गर्लफ्रेंड, प्रेमिका, वाइफ और लवर को समर्पित है. आप भी इनमें से कोई भी नज़ाकत शायरी (Nazakat Shayari), नज़ाकत शायरी गर्लफ्रेंड के लिए (Nazakat Shayari For Girlfriend) और रोमांटिक नज़ाकत शायरी वॉलपेपर (Romantic Nazakat Shayari Wallpaper) अपनी गर्लफ्रेंड (Girlfriend), GF, पत्नी (Wife), Soul Mate, Fiancee, Would Be, Beloved, पार्टनर (Love Partner) और लवर (Lover) को शेयर कर सकते है हमे विश्वास है जिसको आप ये शायरी शेयर करेंगे वो मुस्कुराये बिना नहीं रह पायेगा

Table of Contents
नज़ाकत शायरी हिंदी में
शाख़-ए-गुल में जो नज़ाकत जो लहक आई है
तेरी बाहोँ की लचक है तेरी अंगड़ाई है
रियासत अली ताज
———————————————————————
नाज़ है गुल को, नज़ाकत पे चमन में ऐ ‘जौक ‘,
उसने देखे ही नहीं नाज़ो-नज़ाकत वाले….!!
———————————————————————
पहचान लेना बस वही महबूब है मिरा
मिल जाए आप को जो नज़ाकत के आस-पास
ज़की तारिक़ बाराबंकवी
———————————————————————
Nazuk Badan Shayari Hindi Mein
बहुत मुमकिन है ये भी एक दिन नाज़ुक-बदन निकले
मैं पत्थर को भी शीशे की नज़ाकत बाँट देता हूँ
सईद इक़बाल सादी
———————————————————————
बाग़-ए-जहाँ में और भी तुम से तो हैं मगर
हर फूल में नहीं है नज़ाकत गुलाब की
क़मर जलालवी
———————————————————————

नज़ाकत स्टेटस, कोट्स इन हिंदी
ये दिल-कशी ये नज़ाकत कहीं नहीं देखी
जहाँ में तुझ सी कोई शय हसीं नहीं देखी
सहर प्रेमी
———————————————————————
मुक़ाबिल वो होते हैं जब आइने के
करिश्मा नज़ाकत का हम देखते हैं
बासिर टोंकी
———————————————————————
Best Ever 2 Lines Hindi Shayari On Nazakat
यही है उन की नज़ाकत तो हाल क्या होगा
मुझे ये डर है कि वक़्त-ए-विसाल क्या होगा
रियाज़ ख़ैराबादी
———————————————————————
ये ज़माना बड़ा नाज़ुक है सँभल कर चलिए
जान-ए-मन इतनी नज़ाकत भी बुरी होती है
साहिल अजमेरी
———————————————————————
ये माना हुस्न की फ़ितरत बहुत नाज़ुक है ऐ ‘वामिक़’
मिज़ाज-ए-इश्क़ की लेकिन नज़ाकत और होती है
वामिक़ जौनपुरी
———————————————————————
रंग में रूप में नज़ाकत में
सब में परियों की वो तो रानी है
ग़ज़नफ़र
———————————————————————

Nazakat Shayari Hindi Mein
ये नज़ाकत ,ये मुहब्बत,ये अंदाज़ बा-खुदा,
दिल ये चाहे रूठ जाऊँ मैं तुझसे बार बार…!!
———————————————————————
Pyar Bhari Shayari Premika (Girlfriend) Ke Liye
ये सलीका ये नज़ाकत, ये सज़दा और ये इबादत,
काफ़िर,लगता है तुझे किसी फ़रिश्ते ने छू लिया है
———————————————————————
रास्ता रोक लिया फ़र्त-ए-नज़ाकत ने कभी
पास आए तो उन्हें दूर हया ने रक्खा
ख़ार देहलवी
———————————————————————
लचक जाएगी शाख़-ए-गुल कहाँ पर
नज़ाकत से वो अपनी बे-ख़बर है
मक़सूद अनवर मक़सूद
———————————————————————
लम्हों में बदल जाते हैं……… मौसम के भी तेवर,
क़ुदरत की नज़ाकत भी हसीनों से कम नहीं..
———————————————————————
वही लताफ़त, वही नज़ाकत, वही तबस्सुम, वही तरन्नुम
मैं नक़्श-ए-हिरमाँ बना हुआ था वो नक़्श-ए-हैरत बना रहे हैं
जिगर मुरादाबादी
———————————————————————

गर्लफ्रेंड की नज़ाकत की तारीफ में रोमांटिक शायरी
हमारे शीशा-ए-दिल को सँभल कर हाथ में लेना
नज़ाकत इस में इतनी है नज़र से जब गिरा टूटा
अज्ञात
———————————————————————
वो उन का हिजाब और नज़ाकत के नज़ारे
आए वो शब-ए-वादा तसव्वुर के सहारे
असर रामपुरी
———————————————————————
वो नींद तिरी जगते जगते वो जाग तिरी सोते सोते
वो हुस्न-ओ-नज़ाकत याद आई वो तेरा जगाना याद आया
पैकर जाफरी
———————————————————————
वो रहे होंगे नज़ाकत में कभी शाख़-ए-गुलाब
अब तो जब देखिए तलवार नज़र आते हैं
माहिर अब्दुल हई
———————————————————————
सँभल सँभल के तो चलता है वो सितारा भी
तुम्हारी जैसी नज़ाकत से कम निकलता है
नोमान शौक़
———————————————————————
मैंने आग़ोश-ए-तसव्वुर में भी खेंचा तो कहा
पिस गई पिस गई बेदर्द नज़ाकत मेरी
– अमीर मीनाई
———————————————————————

Romantic Tareef Shayari For GF
अदायें भी हैं, मोहब्बत भी है
नज़ाकत भी है, मेरे मेहबूब में
वो दीवानापन, वो मासूमियत
शरारत भी है, मेरे मेहबूब में
———————————————————————
है नज़ाकत है नज़ाफ़त हर अदा में उस के तो
इस लिए ही अब तलक ज़िंदा वो मेरे दिल में है
अनमोल सावरण कातिब
———————————————————————
दिल की तरफ़ हिजाब-ए-तकल्लुफ़ उठा के देख
आईना देख और ज़रा मुस्कुरा के देख
फ़ानी बदायुनी
———————————————————————
तुम्हें मखमल की सिलवट भी चुभे है हद नज़ाकत की
हमें कांटें हो या पत्थर सब अपने संग सुलाते हैं
———————————————————————
Nazakat Shayari In 4 Lines
नज़ाकत ऐसी की गुलाब शर्माये
हया ऐसी निगाहों से छुईमुई बन जाये
रब़ ऐसा करिश्मा मिट्टी का बनाया क्यों
न देखो दिल थरथराये जो देखो होश उड़ जाये
———————————————————————
Nazuk Girlfriend Ki Tareef Mein Romantic Shayari
तुझ सा कोई जहान में नाज़ुक-बदन कहाँ
ये पंखुड़ी से होंट ये गुल सा बदन कहाँ
लाला माधव राम जौहर
———————————————————————
कुछ न सूझा उस बुत-ए-नाज़ुक-अदा को देख कर
रह गए सकते में हम शान-ए-ख़ुदा को देख कर
हरगोपाल तुफ्ता
———————————————————————